Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर पुलिस की ‘सुरक्षा पाठशाला’: खनोली, भटखोला और खोलसीर में युवाओं-ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा से बचाव के तरीके

बागेश्वर पुलिस की ‘सुरक्षा पाठशाला’: खनोली, भटखोला और खोलसीर में युवाओं-ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा से बचाव के तरीके

Spread the love

बागेश्वर पुलिस की ‘सुरक्षा पाठशाला’: खनोली, भटखोला और खोलसीर में युवाओं-ग्रामीणों को बताए साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा से बचाव के तरीके

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। युवाओं को नशे से दूर रखने, बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने, महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को कोतवाली कौसानी, थाना झिरौली और थाना कांडा पुलिस टीमों ने विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा पाठशाला और चौपाल का आयोजन किया।

राजकीय इंटर कॉलेज खनोली में थाना कांडा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। युवाओं से सहपाठियों के दबाव में आकर नशे की ओर कदम न बढ़ाने की अपील की गई। नशा तस्करी की सूचना देने के लिए नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन 1933 (मानस पोर्टल) की जानकारी भी दी गई।

ग्राम खोलसीर और राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में थाना झिरौली पुलिस ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के साथ चौपाल आयोजित कर अपराधों के बदलते तरीकों के प्रति सतर्क किया। महिला सुरक्षा के तहत महिलाओं, छात्राओं और शिक्षिकाओं को गौरा शक्ति ऐप, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में जानकारी दी गई तथा मौके पर ही ऐप डाउनलोड कराया गया।

वहीं कोतवाली कौसानी पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। लोगों से अनजान कॉल पर OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

पुलिस ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही अपराधों की रोकथाम को मजबूत किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पुलिस के इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 0 9 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 69
Users Last 7 days : 497

Rashifal