Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » थाना झिरौली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश

थाना झिरौली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश

Spread the love

थाना झिरौली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद के थानों की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों द्वारा थानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा ने थाना झिरौली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, भोजनालय, बैरिक और भवन का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में रखे विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई, जिनका रखरखाव एवं कार्यवाही संतोषजनक पाई गई। इसके बाद मालखाने का निरीक्षण कर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित माल के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

पुलिसकर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग कराई गई तथा आपदा उपकरणों के प्रयोग और उनकी जानकारी की भी जांच की गई। मुख्यालय एवं रेंज स्तर से प्राप्त आदेश-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित बीट भ्रमण बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की कुशलक्षेम लेने, आमजन को अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा, गौरा शक्ति, हेल्पलाइन 112, 1930 और 1933 के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मैस और परिसर में उच्च स्तर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं एवं अन्य प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। थाना कार्यालय में सीसीटीएनएस पर अपराध संबंधी आंकड़ों को शत-प्रतिशत ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।

फरियादियों से शालीन व्यवहार के निर्देश

पुलिस उपाधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने तथा मेहनत, लगन और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। थाने में आने वाले फरियादियों की हरसंभव मदद करने और उनके साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

निरीक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने थाना कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और उनकी विभागीय, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 0 8 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 69
Users Last 7 days : 551

Rashifal