Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्ती जारी, 27 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 19 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्ती जारी, 27 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 19 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्ती जारी, 27 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 19 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Report-Vaishnavi

बागेश्वर। नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में 22 सितंबर 2026 को जनपद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 27 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 01 वाहन सीज किया गया, जबकि 03 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस टीमों ने ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया और एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की सघन जांच की।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अनियमित रूप से पार्क किए गए वाहनों पर व्हील जैमर लगाने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी पुलिस की नजर

जनपद में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बाहरी क्षेत्रों से आए व्यक्तियों के सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी जारी है। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है, जो पहचान छिपाकर अथवा वेश बदलकर रह रहे हों। अभियान के दौरान कुल 19 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने तथा बिना पुलिस सत्यापन पाए जाने वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 0 8 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 69
Users Last 7 days : 551

Rashifal