साइबर ठगी से बचने के लिए कौसानी और कांडा में चला जागरूकता अभियान
Report- Vaishnavi
साइबर सुरक्षा माह के तहत बागेश्वर पुलिस की ओर से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कौसानी और थाना कांडा पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, OTP और UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, साइबर ब्लैकमेलिंग, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, UPI PIN, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी कोई भी निजी जानकारी साझा न करें।

लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान QR कोड स्कैन करने से बचने की सलाह भी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।
अभियान के दौरान मौजूद लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस ने संदेश दिया कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत आधार है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 78
Users Last 7 days : 882