Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » 582 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, हल्द्वानी ले जा रहा था नशे की खेप

582 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, हल्द्वानी ले जा रहा था नशे की खेप

Spread the love

582 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, हल्द्वानी ले जा रहा था नशे की खेप

Report- Vaishnavi

बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 582 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस के परिवहन में इस्तेमाल आर्टिका कार को भी सीज कर दिया।

02 अक्टूबर 2026 को एसओजी टीम खाईबगड़ पुल तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आर्टिका कार संख्या UK11 TA 2964 को चेक किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 582 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कविन्द्र सिंह दानु (32) निवासी किलपारा, कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव से चरस एकत्र कर उसे महंगे दाम पर बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था। मामले में थाना कपकोट में FIR संख्या 67/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में एसओजी के उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामन्त, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा, कांस्टेबल रमेश सिंह और चालक कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 2 2 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 78
Users Last 7 days : 882

Rashifal