कपकोट थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
Report- Vaishnavi
कपकोट के पुलिस उपाधीक्षक राजेश साह ने 03 अक्टूबर 2026 को थाना कपकोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, दस्तावेजों और विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव की जांच की गई। साथ ही मालखाना, आपातकालीन उपकरण और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया। वहीं आपातकालीन उपकरणों के संचालन की जानकारी भी ली गई, ताकि जरूरत के समय पुलिसकर्मी उनका प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

पुलिस उपाधीक्षक ने थाने में तैनात सभी विवेचकों का OR लेते हुए लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली और मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखों और दस्तावेजों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इसके साथ ही आमजन से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और कार्यों में आवश्यक सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया।





Users Today : 2
Users Yesterday : 78
Users Last 7 days : 882