Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बिना लाइसेंस शराब रखने और परोसने पर कार्रवाई, बैजनाथ पुलिस ने 58 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बिना लाइसेंस शराब रखने और परोसने पर कार्रवाई, बैजनाथ पुलिस ने 58 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

बिना लाइसेंस शराब रखने और परोसने पर कार्रवाई, बैजनाथ पुलिस ने 58 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Report- Vaishnavi

बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बिना लाइसेंस शराब रखने और परोसने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और शराब परोसने की सामग्री बरामद की।

02 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिमार क्षेत्र में एक दुकान पर बिना लाइसेंस शराब रखने और परोसने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से प्रेम सिंह (58) निवासी सिमार, बैजनाथ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 4 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और शराब परोसने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। मामले में कोतवाली बैजनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 28/2026 के तहत धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह रावत और कांस्टेबल अरुण राठौर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 2 2 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 78
Users Last 7 days : 882

Rashifal