ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान; एक वाहन सीज
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 12 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान एक वाहन सीज किया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत होटल और ढाबों की चेकिंग भी की गई। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 22 व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले छह व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को जानकारी दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





Users Today : 10
Users Yesterday : 54
Users Last 7 days : 467