Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » साइबर ठगी से बचाव के लिए कौसानी पुलिस की पहल, डोबा गांव और चानंकोट स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

साइबर ठगी से बचाव के लिए कौसानी पुलिस की पहल, डोबा गांव और चानंकोट स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

साइबर ठगी से बचाव के लिए कौसानी पुलिस की पहल, डोबा गांव और चानंकोट स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। साइबर अपराधों से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कौसानी पुलिस ने साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 और साइबर जागरूकता माह के तहत ग्राम डोबा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चानंकोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाकर ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल खतरों की जानकारी दी। वहीं, दूरस्थ पर्वतीय ग्राम डोबा में सुरक्षा चौपाल लगाकर ग्रामीणों और युवाओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लॉटरी फ्रॉड, फर्जी बिजली बिल संदेश, सोशल मीडिया हैकिंग और बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी के तरीकों से जागरूक किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और यूपीआई पिन साझा न करें तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के उपयोग के बारे में बताया गया।

पुलिस ने लोगों से डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहकर स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 7 1 1
Users Today : 9
Users Yesterday : 54
Users Last 7 days : 466

Rashifal