त्योहारों से पहले बागेश्वर फायर सर्विस अलर्ट, नगर के सभी फायर हाइड्रेंट्स की हुई लाइव टेस्टिंग
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। आगामी नवरात्रि, रामलीला मंचन और दशहरा उत्सव को देखते हुए बागेश्वर फायर सर्विस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देश पर 11 अक्टूबर 2026 को नगर क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट्स की चेकिंग और लाइव टेस्टिंग की गई। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान सभी फायर हाइड्रेंट पूरी तरह कार्यशील पाए गए।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक और प्रशिक्षु सचिन सेमवाल के नेतृत्व में फायर यूनिट ने नगर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्थापित फायर हाइड्रेंट्स की जांच की। अभियान में जल निगम के पंप ऑपरेटर को भी शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने हाइड्रेंट्स खोलकर पानी के दबाव, उपलब्धता और तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया, ताकि आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन कार्य में बाधा न आए।
टीम ने जल निगम के पंप ऑपरेटर को त्योहारों के दौरान पर्याप्त जल दबाव बनाए रखने और आपात स्थिति के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही, लोगों और रामलीला कमेटियों से पंडालों के आसपास बिजली के तारों तथा शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।
बागेश्वर फायर सर्विस 24 घंटे आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आग लगने पर तत्काल फायर स्टेशन बागेश्वर या राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें। सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता से त्योहारों को सुरक्षित बनाया जा सकता है।





Users Today : 10
Users Yesterday : 54
Users Last 7 days : 467