Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » त्योहारों से पहले बागेश्वर में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, जगह-जगह लगे नो पार्किंग बोर्ड; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

त्योहारों से पहले बागेश्वर में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, जगह-जगह लगे नो पार्किंग बोर्ड; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Spread the love

त्योहारों से पहले बागेश्वर में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, जगह-जगह लगे नो पार्किंग बोर्ड; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। नवरात्रि, रामलीला और दशहरा उत्सव के मद्देनजर बागेश्वर पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर नो पार्किंग एवं यातायात जागरूकता बोर्ड लगाए हैं।

प्रभारी यातायात निरीक्षक अय्यूब अली के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को नियंत्रित करना है। पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिह्नित किया, जहां अवैध पार्किंग से जाम लगने और एंबुलेंस व फायर टेंडर जैसे आपातकालीन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका रहती है।

जागरूकता बोर्डों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के कोर्ट चालान और आवश्यकतानुसार वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों को हैंडहेल्ड वायरलेस सेट के साथ तैनात किया गया है।

बागेश्वर पुलिस ने नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, सड़क पर अतिक्रमण से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं सहित सभी लोगों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 7 1 2
Users Today : 10
Users Yesterday : 54
Users Last 7 days : 467

Rashifal