“50 औषधीय पौधों के साथ शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का अभियान – वृक्ष प्रेमियों ने दी मिसाल
पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ… इस सोच को साकार करते हुए जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन गरुड़ ने मिलकर एक प्रेरणादायक पहल की। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नंदा स्मृति वाटिका मेलाडुगरी डगोली, अयारतोली में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम की खास बात ये रही कि इसका शुभारंभ किया वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा ने, जो वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने न केवल कार्यक्रम का उद्घाटन किया बल्कि अपने निजी प्रयासों से 50 से भी अधिक औषधीय, फलदायक और छायादार पौधे उपलब्ध करवाए। इनमें चंदन, पारिजात, आंवला, अमरूद, बांस, तेजपत्ता, सिल्वर, नींबू, कौल और फल्याट जैसे बहुपयोगी पौधों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री मलडा ने देवकी लघु वाटिका में उपस्थित लोगों को इन पौधों के औषधीय और प्राकृतिक लाभों के बारे में जानकारी दी। उनकी बातों से हर कोई प्रेरित हुआ कि पेड़ लगाना सिर्फ एक कर्म नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में वन क्षेत्र अधिकारी प्रदीप कांडपाल और ग्राम पंचायत डगोली के सरपंच गोविंद सिंह राणा ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त स्थल





Users Today : 7
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 2842