गरुड़ रोड पर अढ़ौली के पास गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर यातायात कराया सुचारू
REPORT- VAISHNAVI
बागेश्वर। मानसून काल में आपदा एवं सड़क अवरोध की घटनाओं को लेकर जनपद पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें लगातार हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में बंद मार्गों को तत्काल खुलवाने एवं आपदा प्रबंधन के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 को फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम को कॉलर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गरुड़ रोड पर ग्राम अढ़ौली के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही यातायात बाधित हो गया है।
सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों एवं वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आधुनिक वुडन कटर की सहायता से सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे हटाया।
फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्रवाई से सड़क से अवरोध पूरी तरह हटा दिया गया और बाधित मार्ग को सुचारू कर यातायात को पुनः संचालित कराया गया।
जनपद पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा मानसून के दौरान सड़क अवरोध, भूस्खलन एवं अन्य आपदा संबंधी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।





Users Today : 24
Users Yesterday : 278
Users Last 7 days : 3505