Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » आधी रात मोबाइल दुकान में भड़की भीषण आग, फायर सर्विस की तत्परता से बचा बाजार; आसपास की दुकानें सुरक्षित

आधी रात मोबाइल दुकान में भड़की भीषण आग, फायर सर्विस की तत्परता से बचा बाजार; आसपास की दुकानें सुरक्षित

Spread the love

आधी रात मोबाइल दुकान में भड़की भीषण आग, फायर सर्विस की तत्परता से बचा बाजार; आसपास की दुकानें सुरक्षित

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। शहर के बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक मोबाइल की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस बागेश्वर की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की दुकानों और घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया गया।

जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि देवदास बार के पास एक मोबाइल की दुकान में आग लगी है। बाजार क्षेत्र में आग की सूचना को गंभीरता से लेते हुए फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम वाटर टेंडर और आधुनिक अग्निशमन उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि ताकुला रोड स्थित देवदास बार के सामने मोबाइल की दुकान धू-धू कर जल रही थी, जबकि दुकान का मुख्य शटर बंद था। टीम ने बिना समय गंवाए आधुनिक उपकरणों की मदद से शटर के ताले तोड़े और मोटर फायर इंजन से पानी की पंपिंग शुरू की। डिलीवरी होज पाइप के जरिए आग की लपटों पर चारों तरफ से पानी की बौछार की गई।

फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर बुझा दिया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की व्यावसायिक दुकानों और घनी आबादी वाले क्षेत्र तक फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन संबंधित स्तर पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 0 1 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 689

Rashifal