मालता पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड, अनुशासन और शस्त्राभ्यास पर दिया जोर
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। रिजर्व पुलिस लाइन मालता में मंगलवार को पुलिसकर्मियों की नियमित परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार आयोजित परेड में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा की उपस्थिति में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, मदों एवं गणना के हकदार जवानों ने प्रतिभाग किया।
परेड के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। जवानों ने तेज चाल, ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास का प्रदर्शन किया। इस दौरान सैल्यूट तथा स्क्वाड ड्रिल की बारीकियों का भी अभ्यास कराया गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों को बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सतर्क रहकर पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकते हैं।
कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जवानों को शस्त्रों के सुरक्षित संचालन एवं रख-रखाव से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। परेड के माध्यम से पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और ड्यूटी के प्रति सजगता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।





Users Today : 0
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 689