Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » थाना कांडा के निरीक्षण में लंबित मामलों पर फोकस, सीओ कपकोट ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाना कांडा के निरीक्षण में लंबित मामलों पर फोकस, सीओ कपकोट ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Spread the love

थाना कांडा के निरीक्षण में लंबित मामलों पर फोकस, सीओ कपकोट ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Report- Vaishnavi

कांडा/बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा ने मंगलवार को थाना कांडा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार और मैस का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा शस्त्रागार और आपदा उपकरणों की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय से जारी आदेश-निर्देशों और विभिन्न अभियानों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर जोर दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों तथा वारंट और समन की तामील की स्थिति की समीक्षा करते हुए विवेचकों को लंबित मामलों का गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की स्वच्छता का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही क्षेत्र में नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 के संबंध में भी लोगों को जागरूक करने तथा बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक ने थाना कांडा में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 0 1 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 689

Rashifal