Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कांडा में मेडिकल स्टोर्स पर औचक जांच, 10 दवाओं के नमूने लिए गए; रिपोर्ट के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

कांडा में मेडिकल स्टोर्स पर औचक जांच, 10 दवाओं के नमूने लिए गए; रिपोर्ट के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

Spread the love

कांडा में मेडिकल स्टोर्स पर औचक जांच, 10 दवाओं के नमूने लिए गए; रिपोर्ट के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। औषधियों की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कांडा क्षेत्र में औषधि विभाग ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देश पर औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा के ड्रग स्टोर के साथ ही क्षेत्र के रिटेल और होलसेल मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता परीक्षण के लिए कुल 10 औषधि नमूने एकत्र किए गए।

सीएचसी कांडा के ड्रग स्टोर में औषधियों के भंडारण, तापमान व्यवस्था, स्टॉक, संबंधित अभिलेख, एक्सपायरी और निकट-एक्सपायरी दवाओं की स्थिति की जांच की गई। इसके अलावा मनःप्रभावी औषधियों के संधारण और निर्धारित भंडारण व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया। ड्रग स्टोर से पांच औषधि नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए।

वहीं, कांडा क्षेत्र के रिटेल और होलसेल मेडिकल स्टोर्स में औषधि अनुज्ञप्ति, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख, स्टॉक, बिल एवं इनवॉइस, भंडारण व्यवस्था, एक्सपायरी दवाओं, लेबलिंग और CCTV रिकॉर्डिंग की जांच की गई। यहां से भी पांच औषधि नमूने लिए गए।

कुल 10 नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत औषधि विश्लेषणशाला में गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों और संबंधित स्टोर प्रभारियों को दवाओं के उचित भंडारण, आवश्यक तापमान बनाए रखने, स्टॉक एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों के सही संधारण और एक्सपायरी/निकट-एक्सपायरी दवाओं को अलग रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही Drugs & Cosmetics Act, 1940 और Drugs & Cosmetics Rules, 1945 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 7 3 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 103
Users Last 7 days : 664

Rashifal