Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरे की मुस्कान, 60 हजार रुपये का कैमरा और बैग खोजकर मालिक को सौंपा

बागेश्वर पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरे की मुस्कान, 60 हजार रुपये का कैमरा और बैग खोजकर मालिक को सौंपा

Spread the love

बागेश्वर पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरे की मुस्कान, 60 हजार रुपये का कैमरा और बैग खोजकर मालिक को सौंपा

Report- Vaishnavi

स्टेशन क्षेत्र में गुम हुआ था कीमती सामान, CCTV फुटेज और पूछताछ की मदद से चीता मोबाइल टीम ने खोजा बैग

बागेश्वर। जनसेवा और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए बागेश्वर पुलिस ने स्टेशन क्षेत्र में गुम हुआ करीब 60 हजार रुपये का कीमती कैमरा और बैग खोजकर उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर व्यक्ति ने पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को ग्राम शामा भनार, थाना कपकोट निवासी लक्ष्मण सिंह कोरंगा ने कोतवाली बागेश्वर में सूचना दी कि स्टेशन क्षेत्र में उनका काले रंग का बैग कहीं गुम हो गया है। बैग में करीब 60 हजार रुपये कीमत का कैमरा और अन्य जरूरी सामान रखा था। कीमती सामान खोने से वह काफी परेशान थे।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में चीता मोबाइल टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 26 अक्टूबर को टीम में तैनात हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल और हेड कांस्टेबल सुरेश आर्य ने स्टेशन क्षेत्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर गुम हुए बैग और कैमरे की तलाश की गई।

पुलिस टीम की खोजबीन के दौरान बैग और कैमरा सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों सामान लक्ष्मण सिंह कोरंगा के सुपुर्द कर दिए गए।

खोया हुआ कीमती सामान वापस मिलने पर लक्ष्मण सिंह के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने बागेश्वर पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई पुलिस की जनसेवा और नागरिकों की सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 9 1 1
Users Today : 76
Users Yesterday : 173
Users Last 7 days : 935

Rashifal