Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कांडा में सीओ कपकोट की व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, साइबर अपराध व नशे पर चर्चा

कांडा में सीओ कपकोट की व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, साइबर अपराध व नशे पर चर्चा

Spread the love

कांडा में सीओ कपकोट की व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, साइबर अपराध व नशे पर चर्चा

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। क्षेत्राधिकारी कपकोट राजेश शाह ने 2 अक्टूबर को थाना कांडा का भ्रमण कर व्यापार संघ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी की। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ने साइबर अपराध, नशा उन्मूलन और यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया। साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

नशा उन्मूलन को लेकर क्षेत्राधिकारी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आमजन से नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की। यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात में सहयोग देने का आह्वान किया गया।

इसके बाद क्षेत्राधिकारी कपकोट ने थाना कांडा के पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने कांडा में नव निर्मित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने भवन की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 1 4 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 146
Users Last 7 days : 995

Rashifal