ऑपरेशन प्रहार का असर: 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 6 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 21 सितंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 5 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क पर अनियमित रूप से पार्क किए गए वाहनों पर व्हील जैमर लगाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है।

इधर, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर भी पुलिस का अभियान जारी है। ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी क्षेत्रों से आकर पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन पाए गए 6 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा हुड़दंग जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि कहीं भी अशांति या हुड़दंग की स्थिति सामने आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।





Users Today : 0
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 689