Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 46 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 11 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 46 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 11 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 46 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 11 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में 12 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 46 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 5 वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए।

इसके अलावा देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 25 व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा बिना सत्यापन रह रहे तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के लिए लगातार चेकिंग कर रही है, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

बागेश्वर पुलिस की अपील: आमजन सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था भंग करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अशांति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 8 0 1
Users Today : 3
Users Yesterday : 96
Users Last 7 days : 453

Rashifal