कपकोट में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक सीज
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने चरस तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.116 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने चरस परिवहन में इस्तेमाल पल्सर बाइक को भी सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर 13 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में गासी रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK02A 8565 को रोका। तलाशी के दौरान नीरज सिंह कोश्यारी (22), निवासी फरसाली वल्ली, के कब्जे से 2.116 किलोग्राम चरस बरामद हुई। तलाशी की प्रक्रिया राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार पूरी की गई।
पुलिस ने थाना कपकोट में मुकदमा संख्या 68/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में अभियोग दर्ज किया है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क और चरस की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पूर्व आपराधिक मामला भी दर्ज है। कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम में उपनिरीक्षक जीवन सामंत सहित छह पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की।
बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 96
Users Last 7 days : 453