ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 37 वाहन चालकों पर शिकंजा
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 30 सितंबर को जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें 3 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।
पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 123
Users Last 7 days : 851