ऑपरेशन प्रहार: स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर बागेश्वर पुलिस सख्त, 32 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्धारित मानकों की जांच की।
प्रभारी यातायात निरीक्षक अय्यूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने स्कूल बसों और वैन को चेक किया। इस दौरान वाहनों में प्राथमिक उपचार किट और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता एवं वैधता जांची गई। साथ ही वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों के बैठने की व्यवस्था और खिड़कियों पर अनिवार्य सुरक्षा ग्रिल की भी जांच की गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा 11 सितंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें 05 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 08 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की अशांति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई है।





Users Today : 9
Users Yesterday : 60
Users Last 7 days : 584