सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ेगा जन-जन, 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत बागेश्वर जनपद में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सेवा, संवाद, जनभागीदारी और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।
अभियान के सफल संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विभागीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संबंधित विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए। अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का प्रभावी, व्यवस्थित और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान सेवा शिविर, युवा एवं विद्यार्थी संवाद, लाभार्थियों की सफलता की कहानियां, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान जैसी जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं तथा नवाचार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने और सभी गतिविधियों को बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए।





Users Today : 9
Users Yesterday : 60
Users Last 7 days : 584