Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, अग्निकुंड पुल से सक्तेश्वर मंदिर तक चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, अग्निकुंड पुल से सक्तेश्वर मंदिर तक चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

Spread the love

सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, अग्निकुंड पुल से सक्तेश्वर मंदिर तक चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। सरयू नदी में बहे व्यक्ति की सकुशल बरामदगी के लिए बागेश्वर पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। 08 सितंबर 2026 को DCR के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली थी कि विकास भवन रोड के पास सरयू नदी में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) ने तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDRF, फायर सर्विस और जनपद पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की गई। टीम द्वारा सरयू नदी और उसके आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में किशन राम उर्फ कुनाल पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी बिमौला, बैजनाथ की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 62/2026, धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। 10 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने अग्निकुंड पुल, बिलौना से सक्तेश्वर मंदिर तक सरयू नदी के किनारे विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। टीमों ने नदी किनारे और अन्य संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की, लेकिन अभी तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश में अभियान लगातार जारी है।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि उक्त व्यक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर 9411112912 या पुलिस जिला नियंत्रण कक्ष 9411112983 पर तत्काल सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 2 1 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 60
Users Last 7 days : 584

Rashifal