बागेश्वर पुलिस में फेरबदल: सीओ मनीष शर्मा को भावभीनी विदाई, राजेश साह ने संभाली नई जिम्मेदारी
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/यातायात/लाइन मनीष शर्मा का जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खंड हल्द्वानी स्थानांतरण होने पर बुधवार को बागेश्वर पुलिस परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने मनीष शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की प्रशंसा की।
मनीष शर्मा ने बागेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, यातायात और लाइन के दायित्व संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता और नशा मुक्ति अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में योगदान दिया।

विदाई समारोह में एसपी बागेश्वर ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर नई तैनाती और आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस परिवार ने भी उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान जनपद में नव आगंतुक पुलिस उपाधीक्षक राजेश साह से औपचारिक भेंट कर उनका स्वागत किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में सीओ बागेश्वर अजय साह, सीओ राजेश साह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नरेन्द्र कुमार आर्य, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर अनिल उपाध्याय समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।





Users Today : 6
Users Yesterday : 174
Users Last 7 days : 864