Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » साइबर ठगी से बचाव के गुर सीखेंगे छात्र, बैजनाथ पुलिस ने गौरा शक्ति और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

साइबर ठगी से बचाव के गुर सीखेंगे छात्र, बैजनाथ पुलिस ने गौरा शक्ति और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Spread the love

साइबर ठगी से बचाव के गुर सीखेंगे छात्र, बैजनाथ पुलिस ने गौरा शक्ति और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। साइबर सुरक्षा माह के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने पोस्टर-बैनर के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट, KYC फ्रॉड, बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसी साइबर ठगी के तरीकों की जानकारी दी।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति के संबंध में भी जानकारी देते हुए इसके उपयोग और महिला सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं के बारे में बताया। जागरूकता अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करने के साथ 2FA यानी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अपनाना जरूरी है। OTP, UPI PIN, बैंक खाते की जानकारी और अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की गई।

छात्रों को डिजिटल अरेस्ट को लेकर भी सतर्क किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहती है। संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना सत्यापन भरोसा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की, ताकि ठगी के बाद शुरुआती समय में कार्रवाई कर रकम को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 1 4 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 146
Users Last 7 days : 995

Rashifal