Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

अभियान के तहत 6 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक वाहन का कोर्ट चालान भी किया गया।

वहीं, पुलिस की ओर से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान भी लगातार जारी है। पुलिस ने 6 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसके साथ ही ऑपरेशन कालनेमि के तहत बाहरी क्षेत्रों से आकर पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और निगरानी के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 6 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी तरह की अशांति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 5 1 8
Users Today : 2
Users Yesterday : 100
Users Last 7 days : 820

Rashifal