Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में कार्यक्रम, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ योजनाओं की दी जानकारी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में कार्यक्रम, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में कार्यक्रम, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ योजनाओं की दी जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भंडारीसेरा की ओर से कांडा के अलकन्या आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं के हीमोग्लोबिन और रक्तचाप की जांच की गई। हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने पर महिलाओं को आवश्यक औषधियां वितरित की गईं।

वहीं, बाल विकास परियोजना कपकोट और कमेड़ीदेवी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं तथा महिला एवं बाल पोषण से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

मंडलसेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेश गढ़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा बच्चों को पेंसिल और कॉपियां वितरित कीं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, महिला मोर्चा के सदस्य, लाभार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 5 1 8
Users Today : 2
Users Yesterday : 100
Users Last 7 days : 820

Rashifal