Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बच रहा वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से न्यायालय में नहीं हो रहा था पेश

गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बच रहा वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से न्यायालय में नहीं हो रहा था पेश

Spread the love

गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बच रहा वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से न्यायालय में नहीं हो रहा था पेश

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के भतरोला निवासी पंकज उर्फ अनार पुत्र मोहन राम के खिलाफ राज्य गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की गई थी। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। कोतवाली पुलिस ने पतारसी-सुरागरसी करते हुए उसकी तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कोतवाली बागेश्वर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 5 1 8
Users Today : 2
Users Yesterday : 100
Users Last 7 days : 820

Rashifal