Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पाटली गांव में गुलदार का हमला, महिला घायल

पाटली गांव में गुलदार का हमला, महिला घायल

Spread the love

पाटली गांव में गुलदार का हमला, महिला घायल

REPORT- VAISHNAVI

बैजनाथ अस्पताल में चल रहा उपचार, ग्रामीणों में दहशत

गरुड़। थाना कौसानी क्षेत्र के पाटली गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पाटली गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेमा जोशी पत्नी हेम चंद्र जोशी पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। घटना के बाद परिजन तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद ग्रामीणों में गुलदार को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने तथा ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 4 7 1
Users Today : 73
Users Yesterday : 101
Users Last 7 days : 3550

Rashifal