Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » एसओजी व एएनटीएफ टीम की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुडकुनी में 03 नाली भांग की फसल नष्ट

एसओजी व एएनटीएफ टीम की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुडकुनी में 03 नाली भांग की फसल नष्ट

Spread the love

एसओजी व एएनटीएफ टीम की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुडकुनी में 03 नाली भांग की फसल नष्ट

REPORT- VAISHNAVI

नशे के अवैध कारोबार और खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, ग्रामीणों एवं युवाओं को किया जागरूक

बागेश्वर, 03 सितंबर 2026। जनपद बागेश्वर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे के विरुद्ध विशेष अभियान” के तहत एसओजी एवं एएनटीएफ टीम ने ग्राम पुडकुनी में कार्रवाई करते हुए करीब 03 नाली क्षेत्र में उगाई गई भांग की फसल को पूरी तरह उखाड़कर नष्ट किया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं अवैध खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक एसओजी के नेतृत्व में एसओजी एवं एएनटीएफ टीम द्वारा ग्राम पुडकुनी में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया।

कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध खेती को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध खेती से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को दें।

पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 4 1 8
Users Today : 20
Users Yesterday : 101
Users Last 7 days : 3497

Rashifal