Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता निर्देश

जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता निर्देश

Spread the love

जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता निर्देश

REPORT- VAISHNAVI

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

बागेश्वर, 03 सितंबर 2026। आगामी जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा धार्मिक आयोजनों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले आयोजन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूर्ण रखने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान NATGRID एवं e-DAR से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद में सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 4 1 8
Users Today : 20
Users Yesterday : 101
Users Last 7 days : 3497

Rashifal