Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » अक्टूबर के पहले सप्ताह में बागेश्वर में चलेगा नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान, 10 प्रतिशत आबादी को दिलाई जाएगी शपथ

अक्टूबर के पहले सप्ताह में बागेश्वर में चलेगा नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान, 10 प्रतिशत आबादी को दिलाई जाएगी शपथ

Spread the love

अक्टूबर के पहले सप्ताह में बागेश्वर में चलेगा नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान, 10 प्रतिशत आबादी को दिलाई जाएगी शपथ

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में जनपद बागेश्वर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के ‘वन नेशन, वन इवेंट, वन डेट, वन टाइम’ अभियान के तहत पूरे जनपद में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत जनपद की लगभग 10 प्रतिशत आबादी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए विभागों के साथ समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न विभागों के स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रत्येक विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। युवाओं और विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा।

बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। आमजन से NMBA पोर्टल पर उपलब्ध बारकोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करने और नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील की गई। अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार तैयारियां पूरी कर अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशा राम, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 1 5 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 558

Rashifal