Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी, स्वच्छता से स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं तक जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी, स्वच्छता से स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं तक जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी, स्वच्छता से स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं तक जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जनपद में विभिन्न विभागों की ओर से जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आयुष से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

शहरी विकास विभाग की ओर से नगर पंचायत कपकोट और नगर पंचायत गरुड़ क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को कूड़े के उचित पृथक्करण की जानकारी देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और इसके इस्तेमाल से बचने की अपील की गई।

सहकारिता विभाग ने एमपैक्स दोफाड़, स्यालडोबा और खातीनगांव में कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं पात्रता के संबंध में भी जानकारी दी।

पंचायतीराज विभाग की ओर से कांडा क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाली में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभागीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

वहीं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से पं. बीडी पांडे परिसर में योग एवं आयुष नीति गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में योग एवं आयुष पद्धति के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज की दिशा में सहभागिता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 1 5 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 558

Rashifal