Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गड्ढों पर चलेगा विभागों का अभियान, बागेश्वर में सड़कों के सुधारीकरण का काम तेज

गड्ढों पर चलेगा विभागों का अभियान, बागेश्वर में सड़कों के सुधारीकरण का काम तेज

Spread the love

गड्ढों पर चलेगा विभागों का अभियान, बागेश्वर में सड़कों के सुधारीकरण का काम तेज

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। शासन से प्राप्त निर्देशों एवं जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के आदेशों के क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में संबंधित विभागों द्वारा सड़कों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं सुधारीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई सहित अन्य संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क मार्गों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रमुख मार्गों के साथ ही ग्रामीण एवं संपर्क सड़कों को भी अभियान में शामिल किया गया है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों में पाए जाने वाले गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के साथ ही मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने और अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में आवागमन को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है। विभागों द्वारा क्षेत्रवार अभियान चलाकर सड़कों के रखरखाव एवं सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 1 5 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 558

Rashifal