Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » लीती इंटर कॉलेज में शामा पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया सचेत

लीती इंटर कॉलेज में शामा पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया सचेत

Spread the love

लीती इंटर कॉलेज में शामा पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया सचेत

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाने और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चौकी शामा पुलिस ने लीती इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बालिका सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में आयोजित अभियान में विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, संदिग्ध APK फाइल, KBC व लॉटरी स्कैम, OLX फ्रॉड, रिश्तेदार बनकर आने वाली फर्जी कॉल और गेमिंग ऐप के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

महिला और बाल सुरक्षा पर भी दी जानकारी

पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, मानव तस्करी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को डाउनलोड करना, सेव करना या साझा करना गंभीर कानूनी अपराध हो सकता है।

जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:

  • साइबर ठगी: 1930
  • राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन: 1933
  • महिला हेल्पलाइन: 181
  • आपातकालीन पुलिस सहायता: 112
  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

बागेश्वर पुलिस ने विद्यार्थियों से किसी भी साइबर अपराध, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस की सहायता लेने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 6 2 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 481

Rashifal