बागेश्वर में अस्पतालों और दुकानों का फायर रिस्क निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने के निर्देश
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। आग लगने की घटनाओं की रोकथाम और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बागेश्वर में अग्निशमन विभाग ने फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत बागनाथ चिकित्सालय, बनखोला सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक और प्रशिक्षु अग्निशमन अधिकारी सचिन सेमवाल के नेतृत्व में फायर यूनिट की टीम ने यह अभियान चलाया।

अग्नि सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को अग्निशमन उपकरणों सहित सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने कर्मचारियों और व्यापारियों को शॉर्ट सर्किट से बचाव, आग की घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
मॉक ड्रिल के जरिए सिखाए बचाव के तरीके
अभियान के दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में बिना घबराए अग्निशमन उपकरणों का सही इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने की जानकारी दी गई।
अग्निशमन विभाग ने अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने की अपील की।





Users Today : 11
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 481