Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कपकोट सीओ राजेश साह का झिरौली थाने में औचक निरीक्षण, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

कपकोट सीओ राजेश साह का झिरौली थाने में औचक निरीक्षण, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Spread the love

कपकोट सीओ राजेश साह का झिरौली थाने में औचक निरीक्षण, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए क्षेत्राधिकारी कपकोट राजेश साह ने 10 अक्टूबर 2026 को थाना झिरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अभिलेखों और विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना मेस, बैरक और परिसर की साफ-सफाई भी जांची गई। इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता के निर्देश

क्षेत्राधिकारी ने पुलिस मुख्यालय, रेंज और जनपद स्तर पर संचालित अभियानों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में नियमित बीट भ्रमण करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने को कहा गया।

इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने और नियोजित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग का उद्देश्य नियमित निरीक्षण और प्रभावी निगरानी के माध्यम से कानून-व्यवस्था मजबूत करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 6 2 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 481

Rashifal