Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गांव-गांव पहुंची बागेश्वर पुलिस, बुजुर्गों का जाना हाल; महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप और साइबर सुरक्षा की जानकारी

गांव-गांव पहुंची बागेश्वर पुलिस, बुजुर्गों का जाना हाल; महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप और साइबर सुरक्षा की जानकारी

Spread the love

गांव-गांव पहुंची बागेश्वर पुलिस, बुजुर्गों का जाना हाल; महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप और साइबर सुरक्षा की जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में कोतवाली बैजनाथ और थाना झिरौली पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बीट भ्रमण कर जन-जागरूकता चौपालों का आयोजन किया।

थाना झिरौली पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर अकेले रह रहे वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों से मुलाकात की। पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट सहित बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी गई।

महिलाओं और छात्राओं को कानूनी अधिकारों तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष महिला चौपाल आयोजित की गई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता समझाते हुए मौके पर ही महिलाओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया और लाइव रजिस्ट्रेशन कराया। उन्हें बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में ऐप के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस ने ग्रामीणों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाता संख्या और ATM PIN जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग के बारे में बताया गया।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस ने नशा तस्करी से संबंधित गोपनीय सूचना 1933 (मानस पोर्टल) पर देने की अपील की। पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के साथ महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को कानून एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से जोड़ना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 6 0 9
Users Today : 10
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 837

Rashifal