Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 39 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 8 व्यक्तियों के चालान

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 39 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 8 व्यक्तियों के चालान

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 39 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 8 व्यक्तियों के चालान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत 27 सितंबर को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन पाए जाने पर 8 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अनियमित रूप से पार्क किए गए वाहनों पर व्हील जैमर भी लगाए गए।

पुलिस ने आमजन से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

वहीं, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान भी जारी है। ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी क्षेत्रों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने 10 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

बागेश्वर पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा है। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 6 1 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 838

Rashifal