Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » करालापालड़ी में सेवा संकल्प शिविर: 350 लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 19 शिकायतें दर्ज

करालापालड़ी में सेवा संकल्प शिविर: 350 लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 19 शिकायतें दर्ज

Spread the love

करालापालड़ी में सेवा संकल्प शिविर: 350 लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 19 शिकायतें दर्ज

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करालापालड़ी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 350 लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, 28 लाभार्थियों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही आवेदन पत्र भी भरवाए गए।

शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, पर्यटन, सैनिक कल्याण और सेवायोजन समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रवासियों से शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

अभियान के तहत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत कपकोट और गरुड़ में कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला, प्लास्टिक रिसाइकिलिंग मेले और जागरूकता अभियान चलाया गया। डंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वज्यूला में स्वास्थ्य शिविर तथा चौगांवछीना और देवलचौड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सूचना विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, सहायक निबंधक सहकारिता आशीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 6 0 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 836

Rashifal