Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » दुर्गम पहाड़ों में पहुंची बागेश्वर पुलिस, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा पर दी अहम जानकारी

दुर्गम पहाड़ों में पहुंची बागेश्वर पुलिस, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा पर दी अहम जानकारी

Spread the love

दुर्गम पहाड़ों में पहुंची बागेश्वर पुलिस, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा पर दी अहम जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए बागेश्वर पुलिस ने विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। 8 अक्टूबर 2026 को थाना कांडा पुलिस ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कांडा में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया, जबकि चौकी शामा पुलिस टीम ने सुदूरवर्ती पर्वतीय गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जाना और आपातकालीन परिस्थितियों में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और समाज निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 और साइबर जागरूकता माह के तहत ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लॉटरी फ्रॉड, फर्जी बिजली बिल संदेश और बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस ने ओटीपी, पिन साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई।

महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ जागरूकता

बालिकाओं को गौरा शक्ति ऐप, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने आपातकालीन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के उपयोग के बारे में भी बताया। वहीं, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या उत्पादन की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई।

बागेश्वर पुलिस ने ग्रामीणों और युवाओं से सतर्क रहने, अपराधों की सूचना पुलिस को देने तथा सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 6 2 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 481

Rashifal