खड़लेख-शामा में नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, दो नाली भूमि में उगाई गई भांग नष्ट
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने खड़लेख-शामा गांव में कार्रवाई करते हुए दो नाली भूमि पर उगाई गई भांग की फसल नष्ट की। पुलिस का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की खेती पर अंकुश लगाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में प्रभारी एसओजी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खान के नेतृत्व में एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बागेश्वर पुलिस ने नागरिकों से नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की अपील करते हुए बताया कि अवैध नशे की खेती या तस्करी की सूचना नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन 1933 अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले जागरूक नागरिक की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 96
Users Last 7 days : 453