ऑपरेशन प्रहार में बागेश्वर पुलिस का एक्शन; यातायात नियम तोड़ने वाले 20 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 19 पर चालानी कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की।
दिनांक 18 सितंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 19 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी जारी
बागेश्वर पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी क्षेत्रों से आकर जिले में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन और चेकिंग अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर रही है, जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हों। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग और सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की आम जनता से अपील
बागेश्वर पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने को कहा है। किसी भी स्थान पर हुड़दंग या अशांति की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 597