Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 35 वाहन चालकों के चालान, 4 व्यक्तियों पर भी कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 35 वाहन चालकों के चालान, 4 व्यक्तियों पर भी कार्रवाई

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 35 वाहन चालकों के चालान, 4 व्यक्तियों पर भी कार्रवाई

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 25 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 3 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम ने ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क पर अनियमित रूप से पार्क किए गए वाहनों पर व्हील जैमर लगाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की।

इधर, ऑपरेशन कालनेमि के तहत बाहरी क्षेत्रों से आए व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी जारी है। पुलिस द्वारा पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के पाए जाने पर 4 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने और हुड़दंग से दूर रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी स्थान पर अशांति फैलने की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 4 5 8
Users Today : 12
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 722

Rashifal