Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » जिला कोषागार और ईवीएम वेयरहाउस की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी, प्रशिक्षु अग्निशमन अधिकारी ने किया निरीक्षण

जिला कोषागार और ईवीएम वेयरहाउस की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी, प्रशिक्षु अग्निशमन अधिकारी ने किया निरीक्षण

Spread the love

जिला कोषागार और ईवीएम वेयरहाउस की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी, प्रशिक्षु अग्निशमन अधिकारी ने किया निरीक्षण

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में महत्वपूर्ण राजकीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा फील्ड प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में 26 सितंबर को प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल ने जिला कोषागार और ईवीएम वेयरहाउस का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन मालता की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में आयोजित इस निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रभारी एलएफएम त्रिलोक राम के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु अधिकारी ने जिला कोषागार और ईवीएम वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, गैस आधारित सुरक्षा प्रणालियों और आपातकालीन सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारी ने रिजर्व पुलिस लाइन मालता का भ्रमण कर वहां संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी शाखाओं की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय अभिलेखों, रजिस्टरों और दैनिक कार्यकलापों की जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक और तकनीकी प्रभारियों से जवानों के कल्याण, अभिलेखों के रखरखाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और फायर सर्विस के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने के संबंध में भी जानकारी ली गई।

इस फील्ड प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारी को महत्वपूर्ण राजकीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, विभागीय कार्यप्रणाली और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 4 5 8
Users Today : 12
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 722

Rashifal