Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » टीबी मुक्त भारत अभियान: सोमेश्वर में ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, टीबी मुक्त पंचायत बनाने पर जोर

टीबी मुक्त भारत अभियान: सोमेश्वर में ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, टीबी मुक्त पंचायत बनाने पर जोर

Spread the love

टीबी मुक्त भारत अभियान: सोमेश्वर में ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, टीबी मुक्त पंचायत बनाने पर जोर

Report- Vaishnavi

सोमेश्वर, बागेश्वर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पंचायतों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 सितंबर 2026 को टीबी यूनिट ताकुला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कमलेश जोशी ने की, जबकि ग्राम प्रधान संगठन ताकुला के अध्यक्ष उमेश मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमें सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, सीएचओ, एएनएम और उप जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर कमलेश जोशी और हिमांशु वर्मा ने टीबी मुक्त पंचायत के छह प्रमुख संकेतकों (इंडिकेटर्स) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टीबी मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने तथा पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह ने किया। अंत में डॉक्टर आनंद नारायण तिवारी ने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 4 5 8
Users Today : 12
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 722

Rashifal