बागेश्वर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान: साइबर ठगी से बचाव, महिला सुरक्षा और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के लिए बागेश्वर पुलिस ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उन्हें साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। पुलिस ने अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और सोशल मीडिया पासवर्ड साझा न करने की अपील की।
पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही, जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

महिला सुरक्षा के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई। उन्हें ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण करने और आपात स्थिति में एसओएस (SOS) पैनिक बटन के इस्तेमाल के बारे में बताया गया।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। वहीं, मकान मालिकों और व्यापारियों को किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों व घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
यातायात सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की हिदायत दी गई।
पुलिस ने लोगों को आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी भी दी। पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।





Users Today : 3
Users Yesterday : 96
Users Last 7 days : 453